निहालपुर मुंडी के मंदिर में दर्शन से रोका तो दूल्हे ने गेट से किए दर्शन

इंदौर: निहालपुर मुंडी में मंगलवार शाम उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब एक बारात राम मंदिर के बाहर पहुंची और दूल्हे को मंदिर में प्रवेश से रोक दिया गया. दूल्हा घोड़ी से उतरकर दर्शन करने मंदिर की ओर बढ़ा, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने उसे अंदर नहीं जाने दिया. इसके चलते दूल्हे ने मंदिर के गेट से ही भगवान के दर्शन किए और बारात लेकर विवाह स्थल की ओर रवाना हो गया.

थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर निरज बिरथरे ने बताया कि घटना की सूचना पहले ही पुलिस को मौके पर चुकी थी, दूल्हे के परिजनों ने इसे समाजिक भेदभाव का मामला बताते हुए आरोप लगाए हैं। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें भीड़ द्वारा मंदिर में प्रवेश से मना करने की बात साफ नजर आ रही है। वहीं सहायक पुलिस आयुक्त रुबिना मिजवानी का कहना है कि अब तक इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है. दूल्हे ने बयान दिया है कि वह विवाह के बाद पत्नी संग दर्शन के लिए वापस आएगा.

Next Post

राहुल गांधी ने पहलगाम हमले पर ताजा स्थिति की जानकारी ली

Wed Apr 23 , 2025
नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक कर्रा से मंगलवार को पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बारे में बात कर ताजा स्थिति की […]

You May Like