मैदान पर रिंकू को मंगेतर प्रिया सरोज का सरप्राइज

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को खत्म करने के बाद अपने-अपने घरों में आराम फरमा रहे हैं। अगले महीने से टीम को एशिया कप 2025 में हिस्सा लेना है। जिसकी शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है। इसी कड़ी में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह आजकल एशिया कप और यूपी टी20 लीग की तैयारियों में व्यस्त हैं।

यूपी टी20 लीग में वो मेरठ मारविक्स टीम का हिस्सा हैं। इसके लिए वो नोएडा ने शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पेक्स में अभ्यास कर रहे थे, तभी अचानक से उन्हें सरप्राइज मिला।

उनके सामने उनकी होने वाली पत्नी का चेहरा सामने आ गया। रिंकू सिंह जब प्रैक्टिस कर रहे थे, उस वक्त प्रिया सरोज उनसे मिलने पहुंच गई। गौरतलब है कि इन दोनों की बीते जून के महीने में सगाई हुई है।

Next Post

बरगवां-गोरबी अंडरपास साल भर जलभराव से जर्जर, राहगीरों की मुश्किलें बरकरार

Sun Aug 10 , 2025
बरगवां: बरगवां से गोरबी मार्ग स्थित एनएच-39 अंडरपास की सड़क पिछले लगभग एक वर्ष से घरों के नालियों और बारिश के पानी में डूबी हुई है। लगातार जलभराव से सड़क पूरी तरह टूटकर गड्ढों में बदल चुकी है। बरसात के दिनों में यहां करीब एक फीट पानी भर जाने से […]

You May Like