सीएम के आगमन पर ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेसजनों को पुलिस ने रोका

सिवनी। आज मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान जिले के किसानों की ज्वलंत समस्याओं एवं विभिन्न मांगों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ज्ञापन सौंपने की योजना थी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी, केवलारी विधायक रजनीश सिंह, प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजा बघेल, असलम खान, मोहन चंदेल सहित सैकड़ों कांग्रेसजन जिला प्रशासन को किसानों की समस्याओं से अवगत कराने पहुंचे थे।

हालांकि, पूर्व निर्धारित इस ज्ञापन कार्यक्रम को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने रोक दिया। पुलिस ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ज्ञापन देने से पहले ही रोकते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेसजनों में भारी आक्रोश देखा गया। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है और जनता की आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है।

Next Post

लापता बेटी की तलाश में घुटनों के बल SP ऑफिस पहुंची मां

Wed Nov 12 , 2025
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। धर्मपुरा गांव की एक गरीब महिला अपनी 16 वर्षीय लापता बेटी की तलाश में बुधवार को घुटनों के बल चलकर पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंची। महिला का कहना है कि उसकी बेटी को करीब एक महीने पहले […]

You May Like