आज से राजधानी में दौड़ेंगी 10 नई ई-बसें

भोपाल। राजधानी में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए आज सोमवार से 10 नई इलेक्ट्रिक बसें सडक़ों पर उतरेंगी. इसके साथ ही शहर में ई-बसों की संख्या 20 से बढक़र 30 हो जाएगी. नई बसें बैरागढ़, कोलार रोड, बावडिय़ाकलां, एमपी नगर और आईएसबीटी सहित प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ेंगी. बसों की संख्या बढऩे से यात्रियों को करीब 10 से 15 मिनट में बस उपलब्ध होने की उम्मीद है. वर्तमान में रोजाना 10 से 12 हजार यात्री ई-बसों से सफर करते हैं. बसों का किराया 6 से 40 रुपए है. दिव्यांग यात्रियों के लिए बसों में हाइड्रोलिक डोर और व्हीलचेयर व ट्राइसिकल के लिए जगह भी उपलब्ध है.

Next Post

नागपुर के गोधनी में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती, कई ICU में.. खाली कराया गया पूरा इलाका

Mon Aug 24 , 2026
नागपुर, नागपुर के गोधनी के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। 40 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, 5-6 लोग ICU में हैं। नागपुर के गोधनी इलाके में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। गोधनी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से क्‍लोरीन गैस लीक […]

You May Like