
पानसेमल। भारत सरकार के निर्देश पर ब्लॉक में जनगणना के प्रथम चरण का कार्य शुरु हुआ। तहसीलदार सुनील सिसोदिया ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती जयतिसिंह के मार्गदर्शन में जिले भर में प्रशिक्षित प्रगणक एवं पर्यवेक्षक ने ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्र में मकानों की गणना प्रारंभ की गई।तहसील कार्यालय में उपस्थित प्रगणक निखिल सोलंकी ने जानकारी दी की उनके द्वारा ग्राम मनकुई में सर्वे कार्य किया जिसमें उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण कर नजरी नक्शा बनाना शुरू किया।
ऐप शुरू होने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।जनगणना के दौरान एक सुपरवाइजर के साथ 6 से 7 प्रगणक कार्य कर रहे हैं।प्रतिदिन वे सुपरवाइजर को रिपोर्टिंग करेंगे एवं प्रगति कार्य सुपरवाइजर ऐप पर भी प्रदर्शित होगा ।भारत सरकार द्वारा प्रगणकों तथा सुपरवाइजरों को एक कीट दी गई है जिसमें एक बैग,कैप,पेन पेंसिल,डायरी,पैड के साथ अनुदेश पुस्तिका भी दी गई है।पानसेमल के 246 मकान सुचिकरण ब्लॉकों में 280 प्रगणक,पर्यवेक्षक मिलकर प्रथम चरण का कार्य 31 मई तक करेंगे जिसके बाद दूसरे चरण की गणना शुरू की जाएगी।वही 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश होने पर भी तहसील कार्यालय में तहसीलदार सुनील सिसोदिया,नायब तहसीलदार राजाराम रानाडे एवं कर्मचारी कार्य करते नजर आए।
