
ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने आज जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट से भेंटकर उन्हें पुष्प गुच्छ देकर एंव अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। सिलावट ने गुप्ता को उपयोगी मार्गदर्शन दिया। गुप्ता ने कहा कि सिलावट का अनुभव और विचार सदैव जनसेवा एवं संगठनात्मक कार्यों के लिए प्रेरणादायी है।
