पति को फोन कर कहा, मैं जहर खा रही हूँ, तुम बच्चों को संभाल लेना

जबलपुर। कैंट थाना अंतर्गत सदर में पारिवारिक विवाद और झूठे आरोपों से क्षुब्ध होकर महिला ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह आत्महत्घाती कदम उठाने के पहले मृतिका ने पति को फोन कर कहा कि चाची और चचेरी बहन उस पर गलत और मनगढ़ंत इल्जाम लगा रही हैं, मैं जहर खा लूंगी, तुम बच्चों को संभाल लेना। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सदर कैंट एपीएन स्कूल के सामने निवासी जावेद घोषी (40) जीसीएफ फैक्ट्री में कार्यरत हैं। जब वह फैक्ट्री में ड्यूटी पर थे, तब उनकी पत्नी शमा परवीन (35) ने उन्हें फोन किया। शमा ने रोते हुए बताया कि चाची नजमा और चचेरी बहन अमरीन उस पर गलत और मनगढ़ंत इल्जाम लगा रही हैं। शमा ने अत्यंत हताशा में कहा, मैं जहर खा लूंगी, तुम बच्चों को संभाल लेना और जल्दी घर आ जाओ। पत्नी की यह बात सुनकर जावेद घबरा गए और आनन-फानन में अपने घर पहुंचे। घर पर शमा मौजूद नहीं थी। इसी बीच जावेद के छोटे भाई शाहिद ने फोन कर सूचना दी कि भाभी शमा ने जहर खा लिया है और उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया है। जावेद तुरंत विक्टोरिया अस्पताल पहुंचे, जहां शमा की बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में शमा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतका के पति जावेद घोषी के बयानों के आधार पर मर्ग दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उन आरोपों की जांच कर रही है, जिनके कारण महिला को यह आत्मघाती कदम उठाना पड़ा।

Next Post

चाकू की नोक पर लूट, बुजुर्ग महिला घायल

Thu Jun 18 , 2026
जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत रमनगरा वाटर प्लांट के पास मोटरसाइकिल सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने स्कूटी सवार बालाघाट निवासी एक बुजुर्ग दंपत्ति और उनकी नातिन को घेरकर चाकू दिखाया और महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र और नगदी से भरे दो बैग छीनकर फरार हो गए। वारदात के दौरान […]

You May Like