शराब पर कंसेशन की मांग: दुकान के कर्मचारी और युवकों में मारपीट, एक युवक की मौत दो घायल

विदिशा। करारिया थाना क्षेत्र के देवखजूरी में शराब पर कंसेशन लेने को लेकर कुछ युवकों और शराब दुकान के कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई ।विवाद इतना बड़ा की दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले इस हादसे में ताजखजुरी निवासी राजकुमार रघुवंशी, देवेंद्र रघुवंशी और दुर्गेश रघुवंशी घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष में भी कुछ लोग घायल हुए हैं। रात में ही तीनों घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां गंभीर हालत के चलते दुर्गेश, राजकुमार एवं देवेंद्र को मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान राजकुमार की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा का इजाफा करने की तैयारी की है एसपी ने घटना के मामले में बताया कि पूर्व में भी उनके बीच कुछ विवाद होने की आशंका बताई जा रही है फिलहाल जो विवाद हुआ वह शराब को कम रेट पर देने के मामले को लेकर हुआ है वहीं घायल दुर्गेश रघुवंशी का कहना है कि देवखजूरी में राजकुमार की दुकान है पिछले दिनों वहां पर शराब दुकान के कर्मचारी सिगरेट लेने आए थे उस पर विवाद हुआ था इस मामले में समझौता करने के लिए हम लोगों को बुलाया था फिर हम लोगों पर हमला किया गया।

 

Next Post

कोटवारों ने 4 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Tue Nov 25 , 2025
विदिशा: जिले के विभिन्न तहसीलों के अंतर्गत गांव में तैनात कोटवारों में एकत्रित होकर लिखित ज्ञापनों पर जिसमें उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग की चार सूत्री मांगों का ज्ञापन भी उन्होंने डिप्टी कलेक्टर के माध्यम से कलेक्टर कोसों का इसमें प्रमुख रूप से उन्हें मिलने वाली […]

You May Like