झारखंड ने पंजाब को छह विकेट से हराया

अंबी, 12 दिसंबर (वार्ता) मैन ऑफ द मैच कुमार कुशाग्र (नाबाद 86) की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी की बदौलत झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में सुपर लीग ग्रुप ए मुकाबले में पंजाब को 11 गेंदे शेष रहते छह विकेट से हरा दिया।

236 रनों के लक्ष्य पीछा करने उतरी झारखंड ने कुमार कुशाग्र (नाबाद 86) की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर 18.1 ओवर में चार विकेट पर 237 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। कुमार कुशाग्र अपनी पारी में 42 गेंदों का सामना किया और आठ चौके और चार छक्के लगाये। उनके अलावा कप्तान इशान किशन ने 23 गेंदों में (47), अनुकूल रॉय ने 17 गेंदों में 37 रन ठोके। पंकज कुमार ने 18 गेंदों में एक चौका और चार छक्कों की मदद से नाबाद 39 रन बनाये। पंजाब के लिए आयुष गोयल , रमनदीप सिंह, सनवीर सिंह और हरप्रीत बराड़ ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां पंजाब ने सलील अरोड़ा (नाबाद 125) के शतक के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 235 रनों का विशाल स्कोर बनाया। सलील अरोड़ा ने अपनी पारी में 45 गेंदों में नौ चौके और 11 छक्के उड़ाये। इसके अलावा नमन धीर (27), अनमोलप्रीत सिंह (23), प्रभसिमरन सिंह (10) और सनवीर सिंह (10) रन बनाकर आउट हुये। पंजाब के लिए सुशांत मिश्रा और बाल कृष्ण ने दो-दो विकेट लिये। विकास सिंह और राजनदीप सिंह ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

 

 

Next Post

पीकेएल और जियोस्टार ने भारतीय महिला कबड्डी वर्ल्ड कप विजेता टीम को किया सम्मानित

Fri Dec 12 , 2025
मुंबई, 12 दिसंबर, (वार्ता) प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) और जियोस्टार ने शुक्रवार को यहां आयोजित एक समारोह में महिला कबड्डी विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम को सम्मानित किया। भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए बंगलादेश के ढाका में 24 नवंबर को फाइनल में चीनी […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।