पीकेएल और जियोस्टार ने भारतीय महिला कबड्डी वर्ल्ड कप विजेता टीम को किया सम्मानित

मुंबई, 12 दिसंबर, (वार्ता) प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) और जियोस्टार ने शुक्रवार को यहां आयोजित एक समारोह में महिला कबड्डी विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम को सम्मानित किया।

भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए बंगलादेश के ढाका में 24 नवंबर को फाइनल में चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर लगातार दूसरी बार विश्व कप खिताब जीता। उसने सेमीफाइनल में ईरान को 33-21 से हराने से पहले अपने सभी ग्रुप मैच जीते। चीनी ताइपे, जो अपने ग्रुप में भी बिना हारे था, ने मेजबान बंगलादेश को 25-18 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

आज यहां इस अवसर जियोस्टार स्पोर्ट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ईशान चटर्जी ने महिलाओं के खेल के लिए एक ऐतिहासिक साल में टीम की कामयाबी की सराहना करते हुए कहा, “यह भारत में महिलाओं के खेल के लिए एक शानदार साल रहा है, महिला कबड्डी टीम का ज़बरदस्त दबदबा हमारी एक और उपलब्धि है। उनकी कामयाबी सिर्फ़ एक ट्रॉफ़ी जीतने के बारे में नहीं है; यह देश भर की युवा लड़कियों के लिए एक टैलेंट पाइपलाइन बनाती है जो अब इस टीम को देखकर कहती हैं, ‘अगर वे कर सकती हैं, तो मैं भी कर सकती हूं।’”

पीकेएल लीग के चेयरमैन और मशाल स्पोर्ट्स के बिजनेस हेड अनुपम गोस्वामी ने महिला ने कहा, “फेडरेशन का कमिटमेंट खासकर 12 साल बाद महिला विश्प कप को वापस लाना दिखाता है कि खेल सही दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। यह विश्व कप ट्रॉफी एक जीत से कहीं अधिक है, यह हम सभी की एक साझा जिम्मेदारी है क्योंकि हम आगे देखते हैं।”

 

 

 

Next Post

अंडर-19 एशिया कप: भारत ने यूएई को 234 रनों से हराया

Fri Dec 12 , 2025
दुबई 12 दिसंबर (वार्ता) वैभव सूर्यवंशी (171) की विस्फोटक शतकीय, ऐरन जॉर्ज (69) और विहान मल्होत्रा (69 रन और एक विकेट) के दमदार प्रदर्शन की बदौलत शुक्रवार को भारत ने अंडर-19 एशिया कप के ग्रुप ए के पहले मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 234 रनों से हरा दिया। […]

You May Like