लालघाटी थाना प्रभारी के निलंबन की मांग, NSUI-कांग्रेस ने किया थाने का घेराव

शाजापुर। लालघाटी थाना प्रभारी हेमंत पटेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को NSUI और जिला कांग्रेस कमेटी ने थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित करने की मांग करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तरनेकर को ज्ञापन सौंपा।

दरअसल, दो दिन पहले महाविद्यालय में लाइब्रेरी से जुड़ी मांगों को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं ने आंदोलन किया था। इसी दौरान ABVP कार्यकर्ताओं के साथ बहस होने की बात सामने आई। आरोप है कि मौके पर पहुंचे लालघाटी थाना प्रभारी हेमंत पटेल ने NSUI कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। NSUI जिला अध्यक्ष जय कराड़ा के साथ भी अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया गया है।

इसी के विरोध में बड़ी संख्या में NSUI और कांग्रेस कार्यकर्ता थाने के बाहर जुटे। प्रदर्शन में तराना विधायक महेश परमार और कालापीपल के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी भी शामिल हुए। दोनों नेताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन को देखते हुए थाने के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया

Next Post

शीतला माता मंदिर पर दर्दनाक हादसा

Sun Oct 18 , 2026
शीतला माता मंदिर दुर्घटना में मृतकों की सूची – 1. सत्येंद्र गुर्जर पुत्र जगदीश गुर्जर उमर 22 साल निवासी महलगांव ग्वालियर मोबाइल नंबर 8839505842 2. सरला तोमर पत्नी राजेंद्र कुमार 50 साल निवासी हनुमान पहाड़ी राजीव नगर गुड़ा गुड़ी का नाका ग्वालियर मोबाइल नंबर 8827158595 3. गौरव परिहार पुत्र कमलेश […]

You May Like