
शीतला माता मंदिर दुर्घटना में मृतकों की सूची –
1. सत्येंद्र गुर्जर पुत्र जगदीश गुर्जर उमर 22 साल निवासी महलगांव ग्वालियर मोबाइल नंबर 8839505842
2. सरला तोमर पत्नी राजेंद्र कुमार 50 साल निवासी हनुमान पहाड़ी राजीव नगर गुड़ा गुड़ी का नाका ग्वालियर मोबाइल नंबर 8827158595
3. गौरव परिहार पुत्र कमलेश परिहार उमर 18 साल निवासी बड़ा गांव खुरेरी ग्वालियर मोबाइल नंबर 9479650004
4. महेश शर्मा पुत्र मातादीन शर्मा उम्र 45 साल निवासी सहसराम गसवानी श्योपुर मोबाइल नंबर 7999460687
5. विमलेश पुत्र बबलू बघेल उमर 18 साल निवासी महागावरा थाना सीहोर जिला शिवपुरी मोबाइल नंबर 7773829895
6. देवेश बघेल पुत्र हरि सिंह बघेल उमर 17 साल निवासी मावटा थाना भितरवार मोबाइल नंबर 8823037295
7. प्रिंस उर्फ छोटू जाटव पुत्र संतोष जाटव उम्र 16 साल निवासी चौहान प्याऊ गल्ला कोठार थाटीपुर मोनं 7389273446
8. शौर्य शर्मा पुत्र संजय शर्मा उम्र 15 साल निवासी सहसराम गोस्वामी शिवपुरी मोबाइल नंबर 8817276266
9. हेमंत राठौड़ पुत्र जबर सिंह राठौड़ उमर 21 साल निवासी यादव धर्म कांटा हजीरा ग्वालियर
ग्वालियर। आज रविवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने करीब 42 श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 15 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा 2 पुलिसकर्मियों समेत 27 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें 7 की हालत गंभीर है। सभी श्रद्धालु देवी दर्शन के लिए शीतला माता मंदिर गए थे। हादसा चीनौर रोड की ढलान के पास हुआ।
कलेक्टर रुचिका चौहान के मुताबिक, ट्रक श्रद्धालुओं और सड़क किनारे लगी दुकानों को रौंदते हुए मंदिर के एंट्री गेट से टकरा गया। टक्कर से मंदिर की दीवार ढह गई। इसके मलबे में 40-50 लोग दब गए थे।
दरअसल ग्वालियर के सातउँ गांव स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे हुए थे| इस दौरान डबरा की ओर से पंजाब आरटीओ से पास धान से भरा हुआ ट्रक चीनोर से शीतला माता मंदिर की ओर उतरने वाली ढलान पर खड़ा हुआ था। इसी दौरान अचानक प्रेशर रिलीज होने की आशंका के बीच ट्रक नीचे ढलान की ओर तेजी से आगे बढ़ा और मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं को रौंदता हुआ मंदिर के मुख्य एंट्री गेट तक जा पहुंचा। हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। अफरा तफरी के माहौल के बीच लोग ट्रक के नीचे दबे हुए लोगों को बचाने में जुट गए, पुलिस प्रशासन की ओर से एक और जहां हाइड्रा के जरिए ट्रक को हटवाया गया तो वहीं दूसरी ओर मंदिर दर्शन करने पहुंचे कुछ मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट पास खड़ी हुई एंबुलेंस से पेन किलर सहित अन्य दवाइयां के जरिए ट्रक के नीचे दबे हुए घायलों को इलाज देने में जुट गए। घटनास्थल पर शुरू हुए रेस्क्यू के दौरान लगभग 39 घायलों को जयारोग्य अस्पताल स्थित शासकीय ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जिनमे ड्यूटी पर तैनात 02 होमगार्ड भी घायल है,जहां 15 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है।
*बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा*
बताया जा रहा है कि बचे हुए घायलों में चार से पांच की हालत अभी बहुत ज्यादा क्रिटिकल बनी हुई है| ऐसे में मौत का यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। ट्रॉमा सेंटर पर हादसे की गंभीरता को देखते हुए दो दर्जन से ज्यादा थाना प्रभारी, सर्किल के 5 से ज्यादा सीएसपी सहित कलेक्टर रुचिका चौहान और एसपी धर्मवीर सिंह यादव मौके पर पहुंचे। ट्रक नीचे की ओर कैसे आया हादसे के पीछे की वजह को लेकर कलेक्टर के निर्देश पर जांच के आदेश दिए गए हैं| फिलहाल अस्पताल परिसर में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है और घायलों के परिजन सूचना मिलते ही अभी भी अस्पताल की ओर पहुंच रहे हैं।
