रीवा राजनिवास मे कार्यरत दम्पति के घर चोरी : 1 किलो चांदी और 3 तोला सोना सहित नगदी गायब

रीवा, रीवा के राज निवास में कार्यरत दंपति के घर में बीती रात चोरी का एक बेहद ही सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।

चोरों ने पीड़ित परिवार के घर में धाावा बोलते हुए लाखों कीमती सोने और चांदी के जेवरात पार कर दिए हैं।

हालांकि घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को रात में ही चोरों की आहट मिलते ही हो गई थी, लेकिन जब तक पीरित परिवार अपने कमरों से बाहर निकलता तब तक चोर रफू चक्कर हो चुके थे।फिलहाल बीती देर रात हुई चोरी की इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने आज चोरहटा थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।दरअसल घटना चोरहटा थाना क्षेत्र के करहिया नंबर एक में स्थित कुशवाहा परिवार के घर में हुई। घटना के संबंध में घर की बुजुर्ग महिला मुन्नी कुशवाहा ने बताया कि बीती रात उसका पुत्र और बहू राज निवास गए हुए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर में ही मौजूद थे।

वृद्ध महिला के मुताबिक रात करीब 2:00 बजे घर में घुसे अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए तकरीबन 1 किलो चांदी और साढे तीन तोला सोने के जेवरात पार कर दिए हैं इसके साथ ही कुछ नगदी रुपए भी गायब मिले हैं।पीड़िता ने बताया कि देर रात हुई इस घटना के दौरान उसे चोरों की आहट का एहसास हुआ था, लेकिन जब तक वह बाहर निकलते तब तक चोर मौके से भाग चुके थे।फिलहाल आज सुबह पीड़ित परिवार ने चोरहटा थाने पहुंचकर घर में हुई चोरी की उक्त घटना की शिकायत दर्ज करा दी है, जिस पर पुलिस ने प्राथमिक की रिपोर्ट दर्ज कर मामले को जांच में लेते हुए चोरों की पताशाजी शुरू कर दी है।

Next Post

चीनी, गेहूं नरम, चावल और खाद्य तेलों के भाव चढ़े, दालों में घट-बढ़

Tue Sep 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चीनी का औसत भाव गिर गया। चीनी के साथ गेहूं में भी नरमी रही। चावल और खाद्य तेलों की कीमतों में तेजी देखी गई जबकि दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। मीठे के थोक बाजार में चीनी की […]

You May Like