
छिंदवाड़ा. खजरी शराब भट्टी के पास स्थित एटीएम में डकैती डालने की योजना बनाते समय थाना देहात पुलिस ने एक नाबालिक सहित तीन आरोपियों को दबोच लिया है वहीं अन्य दो आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब हो गए. पुलिस फरार हुए दो आरोपी की तलाश में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली थी कि काराबोह डेम के पास स्थित खंडर के अंदर 4 से 0 लोग बैठे है उनकी उम्र करीबन 18-19 साल की है उनके पास तलवार, चाकू, लोहे की राड आदि सामान है और वे सब आपस में बात कर रहे है कि आज रात्रि करीबन 12-01 बजे के बीच खजरी शराब भट्टी के पास स्थित एटीएम में डकैती डालना है. प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाने से अतिरिक्त बल बुलाकर अलग अलग पुलिस पार्टी बनाकर घेराबंदी कर बदमाशों को गिरफ्त में लिया गया, उनके पास से डकैती में उपयोग करने के लिए रखे घातक हथियार एक लोहे की धारदार तलवार, लोहे का धारदार चाकू, एक लोहे की हथौडी, एक लोहे की राड बरामद कर ढीमराढाना निवासी नीरज उर्फ टूटू पिता मदन उईके 18 वर्ष और राहुल पिता मनीराम टेकाम 19 वर्ष सहित एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. लेकिन शेष दो आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए. है जिनके लिये पुलिस टीमें तैयार कर संभावित स्थानों में दबिश दे रही है। सभी आरोपीयों के विरूद्ध अपराध क्र. 425/2026 धारा 310(4),310(5)बीएनएस , 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है एवं आरोपीयों को जेआर पर न्यायालय पेश किया गया है. आरोपी नीरज उईके के विरूद्ध पूर्व में थाना देहात, कोतवाली, कुण्डीपुरा में संपत्ति संबंधी कुल 04 मामले पंजीबद्ध है.
टीम को मिली सफलता ००००००
डकैती की योजना विफल करने में निरी. गोविंद सिंह राजपूत, उनि. हर्ष नागले, सउनि. संदीप सिंह राजपूत, प्रआर. अशोक रघुवंशी, टीकाराम उइके, आरक्षक सूरज चौहान, शेरसिंह रघुवंशी, उमेश उइके, सीताराम उइके एवं सायबर सेल के प्रआर, नितिन ठाकुर एवं आदित्य की विशेष भूमिका रही है.
