बीजेपी नेता की कार में आग लगी, गाड़ी जलकर खाक

इंदौर: प्रजापत नगर स्थित राम टेकरी इलाके में बीजेपी नेता की कार में अचानक आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.फायर ब्रिगेड के अनुसार, रात करीब 11 बजे कार नम्बर एमपी 09 डब्ल्यूएम 4004 में आग लगने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची टीम ने करीब 5 हजार लीटर पानी डालकर आग बुझाई. तब तक कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था.

बताया जा रहा है कि कार द्वारकापुरी निवासी बीजेपी नेता शिवेंद्र सिंह गौड़ की है, जो सुदामा नगर क्षेत्र से जुड़े हैं. आग लगते ही आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि फायर ब्रिगेड मामले की जांच कर रही है. शिवेंद्र सिंह गौड़ प्रदेश युवा मोर्चा से जुड़े रहे हैं और क्षेत्रीय विधायक मालिनी गौड़ के रिश्तेदार बताए जाते हैं.

Next Post

वैज्ञानिकों को सीएम की बधाई, आज सागर के अल्प प्रवास पर रहेंगे डॉ यादव

Mon May 11 , 2026
भोपाल/सागर: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर देशवासियों और प्रतिभावान वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में विश्व नेतृत्व की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों […]

You May Like