आधा दर्जन शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

जबलपुर: गोहलपुर पुलिस ने आधा दर्जन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने पूछताछ में तीन नकबजनी, दो वाहन चोरियों का खुलासा हुआ है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से सोने चांदी के जेवर एवं एक एक्सिस, एक ईरिक्शा कीमती 8 लाख रुपये का जब्त किया गया है।टीआई रीतेश पाण्डे ने बताया किगोहलपुर निवासी परवेज आलम ने 6 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई कि पांच फरवरी को परिवार समेत नानी के यहां गया था। अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अमन नगर में दबिश देते हुये मोहम्मद अहफाज पिता महबूब अहमद 30 वर्षीय निवासी बड़ा मैदान गोहलपुर को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया एवं चुराया हुए जेवरात 5 लाख रूपये के जप्त किए गए। इसी प्रकार 3 फरवरी को सागर केवटर निवासी गंगामैया रांझी ने 3 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रूद्राक्ष बार के सामने उसकी एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड एक्स 4728 खड़ी थी।

जिसे अज्ञात चोर चुराकर ले गए। पुलिस ने आनंद नगर बस स्टाफ के पीछे दबिश देते हुये आरोपी मनु सिंह पिता स्व. रामचरण सिंह 55 वर्ष निवासी मझोली को एक्सिस सहित पकड़ा गया। वाहन जब्त किया गया। इसी प्रकार शेख तौसीब निवासी अमखेरा का ई रिक्शा क्रमांक एमपी 20 जेड के 0210 शासकीय अस्पताल मनमोहन नगर के सामने से चोरी हुआ था। लेमा गार्डन से आरोपी आरिफ अली पिता अकबर आली 35 वर्ष निवासी आधारताल एवं सुल्तान खान पिता रिजबान खान 21 वर्ष निवासी हनुमानताल को ई रिक्शा सहित दबोचा गया ।
धार से दबोचे गए कालू-भाया
वहीं गोहलपुर राजुल ड्रीम सिटी निवासी अलका जगवानी एवं अमखेरा निवासी सतीश सिंह के घरों मेें हुई चोरी की गुत्थी भी सुलझा ली गई। टांडा जिला धार में दबिश देते हुये आरोपी कालू अलावा पिता मिटठू अलावा 37 वर्ष निवासी पिपरानी थाना टांडा जिला धार एवं संतोष अनारे उर्फ भाया पिता सोभया अनारे 35 साल निवासी तरसिंगा थाना टांडा जिला धार को को गिरफ्तार किया गया। संतोष अनारे बरगी थाने में एक दर्ज एक प्रकरण में पहले से फरार था। जिसमें भी उसकी गिरफ्तारी दर्ज की गई

Next Post

निर्माणाधीन रेलवे लाइन से लाखों का वायर चोरी, रघुनाथपुरा से फूलखेड़ी के बीच 630 मीटर कॉपर वायर चोरी

Mon Feb 9 , 2026
खिलचीपुर। खिलचीपुर थाना क्षेत्र के तहत रेलवे की निर्माणाधीन लाइन से कॉपर केटनरी वायर चोरी होने का मामला सामने आया है. राजगढ़-खिलचीपुर सेक्शन पर रघुनाथपुरा से फूलखेड़ी के बीच रेलवे ओवर ब्रिज के समीप से लगभग 630 मीटर कॉपर वायर चोरी हुआ है. गौरतलब है कि उक्त रेलवे लाइन अभी […]

You May Like