कोटियान और काम्बोज ने इंडिया ए को पहुंचा 350 के पार

नार्थम्पटन 09 जून (वार्ता) तनुष कोटियान और अंशुल काम्बोज की जोड़ी की आठवें विकेट के लिए 84 रनों की अविजित साझेदारी कर इंडिया ए को दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के चौथे दिन सोमवार को दूसरे सत्र के दौरान स्कोर को 350 रन के पार पहुंचा दिया है और इसी के साथ इंडिया ए की कुल बढ़त 374 रनों की हो गई है।

आज यहां इंडिया ए ने कल के चार विकेट पर 163 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। इंडिया ए का पांचवां विकेट ध्रुव जुरेल (28) के रूप में गिरा। इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी (42), शार्दुल ठाकुर (34) रन बनाकर आउट हुये। रेड्डी और ठाकुर को जॉर्ज हिल ने बोल्ड किया। इंडिया ए ने 80 ओवर में सात विकेट पर 353 रन बना लिये है। तनुष कोटियान (नाबाद 52) और अंशुल काम्‍बोज (25) रन बनाकर क्रीज पर डटे हुये है।

इंग्लैंड लायंस की ओर से जॉर्ज हिल ने तीन विकेट लिये। क्रिस वोक्स और एडवर्ड जैक काे दो-दो विकेट मिले।

इससे पहले इंडिया ने पहली पारी में 348 रन और इंग्लैंड लायंस ने पहली पारी में 327 रन बनाये थे।

Next Post

सौरभ कुमार नए घरेलू सत्र में आंध्रप्रदेश के लिए खेलेंगे

Mon Jun 9 , 2025
लखनऊ 09 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के 32 वर्षीय स्पिन गेंदबाज सौरभ कुमार नए घरेलू सत्र में आंध्रा की ओर से खेलेंगे। सौरभ ने बताया कि उसे उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिल चुका है और वह इस नई पारी […]

You May Like