अवधपुरी की कॉलोनी में सीवर व्यवस्था ध्वस्त, सड़कों और पार्किंग में बह रहा गंदा पानी

भोपाल। अवधपुरी स्थित अटलांटिस टावर सोसायटी में सीवर व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से सेप्टिक टैंक की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सोसायटी परिसर, पार्किंग और सड़कों पर फैल रहा है। बारिश शुरू होने के बाद स्थिति और भी गंभीर हो गई है, जिससे सैकड़ों परिवारों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

रहवासियों के अनुसार, पहले नगर निगम नियमित रूप से टैंकर भेजकर सेप्टिक टैंक की सफाई कराता था, लेकिन अब यह व्यवस्था बंद हो गई है। उनका कहना है कि सोसायटी की सीवर लाइन आज तक नगर निगम की मुख्य सीवर लाइन से नहीं जोड़ी गई, जिसके कारण पूरी व्यवस्था सेप्टिक टैंक पर ही निर्भर है। टैंक भर जाने के बाद गंदा पानी बाहर बहने लगा है।

सोसायटी के लोगों का दावा है कि इस समस्या की शिकायत कई बार नगर निगम के अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। गंदे पानी और बदबू के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। साथ ही बारिश के मौसम में डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

अब रहवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि जल्द से जल्द सेप्टिक टैंक की सफाई कराई जाए और सोसायटी की सीवर लाइन को मुख्य सीवर लाइन से जोड़ा जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो और लोगों को राहत मिल सके।

Next Post

गैस सिलेंडर लीकेज से घर में लगी आग, तीन बहनें झुलसीं, लाखों का सामान जलकर राख

Mon Jun 29 , 2026
छतरपुर। जिले के चंदला थाना क्षेत्र के ग्राम बरुआ में सोमवार सुबह गैस सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण हुए भीषण अग्निकांड ने एक गरीब परिवार की खुशियां राख कर दीं। रसोई में खाना बना रही तीन सगी बहनें आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं, […]

You May Like