दिनभर गुत्थम-गुत्था होते रहे वाहन जिम्मेदार नदारत

देपालपुर. धनतेरस के दिन बाजार में जहां ग्राहकों की भारी भीड़ के कारण भारी भीड़ उमड़ी, वहीं पुलिस व प्रशासन की ओर से व्यवस्था नहीं होने के चलते नगर के यातायात का कचूमर निकलता रहा. वाहन आपस में गुत्थम-गुत्था होते रहे और घंटों जाम लगता रहा, जिससे वाहन चालकों के साथ आम नागरिकों को भारी परेशानी उठाना पड़ी. मगर ट्रैफिक और पुलिस नदारत रही. भारी जाम लगने पर वाहन चालकों और लोगों ने ही मोर्चा संभाला और बड़ी मशक्कत कर यातायात को सुचारू करने में लगे रहे.

जाम लगने का सबसे बड़ा कारण यह रहा कि कहीं भी वाहन चालकों द्वारा अस्त व्यस्त तरीके से वाहन पार्क कर दिए जाते रहे. वहीं कम जगह होने के बावजूद दुकानदारों द्वारा भी साज सज्जा के लिए दुकान के सामने टेंट लगाकर और सामान रखकर मार्ग को संकरा कर दिया गया, जिससे हर पल जाम की स्थिति बनती रही. वहीं बीच बाजार में अस्त व्यस्त दुकानों के लगने से जगह बहुत कम रही, जिसमें पैदल चलना भी दुश्वार हो गया. साथ ही कोई रोक-टोक नहीं होने के चलते दो पहिया तो छोड़िए चार पहिया वाहन वाले भी घुसते रहे, काफी परेशानी उठाना पड़ी.

Next Post

दिवाली से पहले 'रामायण' पर धनवर्षा, रणबीर कपूर की फिल्म ने 48 घंटे में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

Sat Nov 7 , 2026
Ramayana Box Office Collection Day 2: मुंबई,  रामायण पार्ट 1 ने रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया है, और शुरुआती 2 दिनों में ही इसने दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी की मुख्य भूमिका वाली […]

You May Like