असाटी महिला समिति द्वारा गणेश उत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

दमोह। असाटी महिला समिति दमोह द्वारा गणेश उत्सव के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों, बहनों व बेटियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व गणपति जी की पूजा-अर्चना से हुआ। प्रथम दिवस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व फैंसी ड्रेस एक्टिविटी आयोजित की गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में श्रीमती विद्या असाटी व श्रीमती शिवानी असाटी रहीं।

परिणाम में प्रथम स्थान देवांश असाटी, द्वितीय अनुकरण असाटी, तृतीय लक्ष्य असाटी ने प्राप्त किया, जिन्हें युवा समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया। फैंसी ड्रेस में बच्चों ने विभिन्न आकर्षक वेशभूषाओं में प्रतिभा दिखाई, सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। द्वितीय दिवस गणपति डेकोरेशन प्रतियोगिता व भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें बहनों व बेटियों ने सुंदर गणपति चित्र बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों को युवा समिति द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके पश्चात समाज की बहनों द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई।अंत में महिला समिति द्वारा प्रसाद वितरण की कार्यक्रम का सफल व आनंदमय समापन हुआ।

Next Post

रावतपुरा सरकार का चातुर्मास समापन 

Tue Sep 22 , 2026
सागर। सागर के वेदांती परिसर में रावतपुरा सरकार के चातुर्मास समापन अनुष्ठान का आयोजन हुआ। सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का महाभिषेक प्रारंभ हुआ। महाभिषेक के दौरान भगवान शिव की विधिवत आराधना की गई। सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों के माध्यम से की गई सामूहिक शिव उपासना में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और […]

You May Like