नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा रेलवे मंत्रालय की लापरवाही का नतीजा : मान

चंडीगढ़ 16 फरवरी (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को मची भगदड़ के दौरान हुई यात्रियों की मौत दुःख व्यक्त करते हुए इसे रेलवे मंत्रालय की लापरवाही का नतीजा बताया है।

भगवंत मान ने रविवार को सोशल मीडिया ‘एक्स ’ पर एक संदेश में कहा, “ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीती रात मची भगदड़ के दौरान यात्रियों की मौत की दुखद खबर मिली। दुखद घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों की आत्मिक शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। यह हादसा रेलवे मंत्रालय की लापरवाही का नतीजा है। अफसोस की बात है कि देश की राजधानी में लोगों की कीमती जान की कोई परवाह नहीं की जा रही।”

Next Post

विक्की कौशल की फिल्म छावा ने पहले दिन 31 करोड़ की कमाई की

Sun Feb 16 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म छावा ने पहले दिन भारतीय बाजार में 31 करोड़ की शानदार कमाई की है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनीं फिल्म छावा में विक्की कौशल , रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल, महान मराठा […]

You May Like