मुलताई। नगर क़े युवा एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू को मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा में राजनीतिक प्रकोष्ठ का बैतूल जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया l मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा राजनीतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ताराचंद साहू द्वारा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू की स्वीकृति से गणेश साहू को समाज के प्रति समर्पण निष्ठा सकारात्मक सक्रिय योगदान के चलते मध्य प्रदेश तैलिक सभा राजनीतिक प्रकोष्ठ में बैतूल जिला अध्यक्ष का दायित्व सौपा गया l राजनीतिक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनने पर साहू समाज क़े सामाजिक बंधुओ द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई l
गणेश साहू बने मप्र तैलिक साहू सभा राजनीतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष
