इजरायल ने ईरान पर फिर किये हवाई हमले

यरूशलम/तेहरान, 23 जून (वार्ता) इजरायल ने सोमवार तड़के ईरान पर फिर से हवाई हमले किये। इससे पहले ईरान से दागी गयी एक मिसाइल को इजरायली सेना ने इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया था।
इज़राइली वायुसेना (आईएएफ) ने ईरान के करमानशाह प्रांत में स्थित सैन्य ढांचे को निशाना बनाते हुये मिसाइल लॉन्च और भंडारण केंद्रों पर बमबारी की। इस ऑपरेशन में 15 से अधिक युद्धक विमानों ने हिस्सा लिया। यह हमला ईरान की ओर से इज़राइल में दागी गयी मिसाइल के बाद हुआ। इजरायली सेना ने कहा कि मिसाइल को मार गिराया गया है और इस दौरान जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में शासन परिवर्तन की संभावना जताई थी और रविवार सुबह अमेरिकी बमवर्षकों तथा पनडुब्बियों ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर भारी हमले किये। इसी के बाद ईरान ने इजरायल पर हमले किए । इस घटनाक्रम से मध्य-पूर्व में तनाव और अधिक बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है।

Next Post

ईरान ने अमेरिकी हमलों पर रूसी प्रतिक्रिया का स्वागत किया

Mon Jun 23 , 2025
तेहरान/मास्को, 23 जून (वार्ता) रूसी नेतृत्व के साथ वार्ता करने के लिए रूस की यात्रा पर गए ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान के परमाणु संयंत्रों पर रूस ने जो प्रतिक्रिया की है, उसका ईरान स्वागत करता है। विदेश मंत्री ने टेलीग्राम पर कहा कि हम […]

You May Like