कांग्रेस की किसान खेत न्याय यात्रा, किसानों को खाद नहीं मिल रही, लाइनों में लगना पड़ रहा

इटारसी।तुलसी चौक पर आयोजित कांग्रेस की किसान खेत न्याय यात्रा और गद्दी छोड़ो यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पटवारी ने कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल रही है और वे लाइनों में खड़े हैं।

राहुल गांधी की बातें सच हो रही

उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता पहले राहुल गांधी का मजाक उड़ाते थे, लेकिन आज उनकी बातें सच साबित हो रही हैं। राहुल गांधी ने जाति जनगणना की मांग की थी और आज वही हो रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के सामने गड़बड़ी के सबूत रखे, लेकिन आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बजाय भाजपा के प्रवक्ता और मंत्री सामने आकर सफाई दे रहे हैं।

“वोट चोर, यूरिया चोर” के नारे लगाए

पटवारी ने सवाल उठाया कि जब आरोप चुनाव आयोग पर है तो जवाब भाजपा क्यों दे रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर “वोट चोर, यूरिया चोर” के नारे भी लगाए।

इटारसी में घर-घर शराब पहुंचाई जा रही

इस दौरान पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि इटारसी में घर-घर शराब पहुंचाई जा रही है। जुआ-सट्टा चरम पर है और इसकी आड़ में हर महीने नेताओं को कमीशन मिलता है। उन्होंने कहा कि थानों की मिलीभगत से लोग बर्बाद हो रहे हैं।

पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने भी लोगों को संबोधित किया।

पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने भी लोगों को संबोधित किया।

सभा को संजय शर्मा, रामेश्वर नीखरा और मानक अग्रवाल ने भी संबोधित किया। मंच पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शिवाकांत पांडेय, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रवि जायसवाल, पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा, सत्येंद्र फौजदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

राजू का दुखद अंत: इलाज की उम्मीद में आया अस्पताल लेकिन मौत बनकर आई सिविल सर्जन की गाड़ी

Fri Sep 19 , 2025
नीमच। शुक्रवार दोपहर नीमच जिला अस्पताल में एक दिल दहला देने वाले हादसे का गवाह बना, जब इलाज की आस में अस्पताल आया एक मरीज खुद अस्पताल परिसर में हादसे का शिकार हो गया। रामपुरा निवासी राजू पिता हीरालाल, जाति मेघवाल उम्र 45 साल निवासी राजपुरा रामपुरा जो इलाज के […]

You May Like