चाकूबाजी का बदला लेने की थी मोनू की हत्या, चार गिरफ्तार

जबलपुर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार रात्रि मांडवा बस्ती रामपुर निवासी मोनू झारिया 18 वर्ष पर चाकू-बका से ताबड़तोड़ वार कर हत्या करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार लिया। जिसके बाद पुलिस उन्हें वहां ले गई जहां उन्होंने कत्ल की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों को जुलूस निकालने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में यह बताया सामने आई मृ़तक ने पूर्व में आरोपी पर जानलेवा हमला किया था जिसका बदला लेने के लिए हत्या की साजिश रची थी। प्रकरण में तीन आरोपी अब भी फरार है जिनकी तलाश जारी है। अंधी हत्याकांड का खुलासा गुरूवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता ने किया।
उन्होंने बताया कि बीते रविवार की रात्रि मोनू झारिया कांचघर में आशीष बघेल की दुकान में मिलने गया था। दोनों बातचीत कर रहे थे तभी दो मुंह बांधे चार लडक़े आए। जिनमें से दो चाकू, बका लिए थे। जिन्होंने अचानक मोनू पर चाकू, बका से वार कर दिया था। हमले मेें कई जगह चोटें आ गई और वे खून से लथपथ होकर बेहोश होकर गिर गया था। इसके बाद चारों आरोपी भाग गए थे मोनू को इलाज के लिएविक्टोरिया ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया था।

पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज खंगाले। जिसके बाद मिले सुराग के आधार पर आर्यन पिता स्व. विनोद कुचबंदिया 18 वर्ष निवासी कुचबंदिया मोहल्ला शीतलामाई, तुषार उर्फ रंगा उर्फ विरेन्द्र पिता ब्रजभान चौधरी 18 वर्ष निवासी कांचघर कुचबंदिया मोहल्ला घमापुर, नवीन पिता सलाम गौरी 20 वर्ष निवासी तेलमिल कुचबंदिया मोहल्ला, साहिल पिता मोहन चौधरी 20 वर्ष निवासी छोटा पाठबाबा कुचबंधिया मोहल्ला को पकड़ा गया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू, दो एक्सिस स्कूटी जप्त की गई हैं।
दशहरा में हुए हमले का बदला लेने किया था कत्ल
सिविल लाइन थाना प्रभारी अनूप कुमार नामदेव ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पाया गया कि आर्यन की मोनू झारिया से पूर्व से बुराई थी, आर्यन पर दशहरा के समय चाकू से प्राणघातक हमला हुआ था जिस कारण से आर्यन मोनू झारिया व उसके साथियों से रंजिश रखे हुये था रंजिश के चलते आर्यन अपने साथ बॉबी राजपूत के साथ एक एक्सिस एवं तुषार उर्फ रंगा, नवीन गौरी, साहिल ,वरूण कुचबंधिया, शुभम कुचबंधिया दो अन्य दुपहिया वाहन से मोनू के पास पहुंचे। आर्यन एवं बॉबी दोनो ने धारदार हथियार से मोनू पर हमला कर सभी वहॉ से भाग गये थे।

Next Post

प्रेमिका की बेवफाई, प्रेमी ने किया सुसाइड का प्रयास

Fri Jan 2 , 2026
जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत बुदरई में प्रेमिका की बेवफाई से प्रेमी ने सुसाइड का प्रयास किया।टीआई नेहरू खण्डाते ने बताया कि ग्राम बुदरई में रहने वाला 17 वर्षीय बालक ने आत्महत्या करने के इरादे से घर में फांसी लगा ली गनीमत रही कि समय रहते उसे नीचे उतार लिया गया। […]

You May Like