जबलपुर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई

जबलपुर: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यातायात के तीनों थानों समेत अन्य थानों की टीमों ने हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 625 चालान किए गए और 2 लाख 17 हजार 400 रुपये का समन शुल्क वसूला गया।
इसके साथ ही वाहन चालकों और आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। पेंटीनाका चौक और छोटी लाइन फाटक पर पीए सिस्टम और सड़क सुरक्षा से जुड़े गीतों के जरिए भी लोगों को जागरूक किया गया। वहीं रांझी पुलिस ने चेकिंग के दौरान कारों में लगी काली फिल्म हटवाई और बिना नंबर के वाहनों के भी चालान किए।

Next Post

इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों का हंगामा

Sat Oct 3 , 2026
जबलपुर: बेलखाडू खैरी के अश्वनी हॉस्पिटल में सुबह 10 बजे झगरा कोयला भट्टा के 18 वर्षीय शेखर चौधरी नामक नवयुवक की इलाज दौरान मौत को लेकर परिजनों ने आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कटंगी टी आई गोपिंद्र सिंह राजपूत, चौकी प्रभारी एसआई अमित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल […]

You May Like