श्योपुर: हजारेश्वर मेले में हुई मारपीट और लूटपाट के मामले में मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जिनमें दोनों महिला आरोपियों को शिवपुरी जेल भेजा गया है। वहीं ठेकेदार को श्योपुर जेल भेजा गया है। पूरा विवाद हजारेश्वर मेले में झूला रोकने और टिकट के पैसों के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ था।
देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, बीच-बचाव करने पहुंचे ड्यूटी पर तैनात मेला प्रभारी सब-इंस्पेक्टर को भी चोटें आईं।कोतवाली पुलिस ने मेला ठेकेदार भागचंद शिवहरे, निजिमा पठान (निवासी अजमेर, राजस्थान) और बिल्ली उर्फ बिलो (निवासी कोटा, राजस्थान), निजिमा पठान, झूले वालों का मोहल्ला निवासी अजमेर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया था।
