31 दिसम्बर की रात चाकूबाजी, युवक घायल

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही जांच
इंदौर:लसूडिया थाना क्षेत्र के निपानिया में 31 दिसम्बर की रात चाकूबाजी की घटना हो गई. जिसमें एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरु की.लसूडिया पुलिस ने बताया कि घटना थाना क्षेत्र के एक वाइन शाप के पास की है. मंगलवार की रात दस बजे के लगभग यहां पर तीन बदमाशों ने 25 वर्षीय लखन अहिरवार पर चाकू से हमला कर दिया.

जिससे लखन के पेट और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई. घायल युवक के परिजनों ने बताया कि वह दे रात काम से घर लौट रहा था. परिजनों ने लखन को तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती किया है. घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि आटो रिक्शा में आए तीन लोगों ने लखन पर प्राणघातक हमला फरार हो गए. घायल के भाई ने पुलिस को बताया कि लखन वाटर फ्रुफिंग का काम करता है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

Next Post

पुलिस की सख्ती के बावजूद एक पब में झूमे युवा

Thu Jan 2 , 2025
वीडियो वायरल होने पर पुलिस कर रही जांच इंदौर:31 दिसम्बर की रात पुलिस की सख्ती के बावजूद पब और बारों में युवक युवती नशे में झुमते हुए दिखाई दिए. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ युवक व युवती नशे में झुमते हुए दिखाई दिए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया […]

You May Like