उप राष्ट्रपति छत्तीसगढ की दो दिन की यात्रा पर, राज्य के रजत महोत्सव में शामिल होंगे

नयी दिल्ली 04 नवम्बर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन केरल और तमिलनाडु की यात्रा के बाद आज शाम दो दिन के दौरे पर छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उप राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद श्री राधाकृष्णन का यह छत्तीसगढ का पहला दौरा होगा। इस दौरान वह नवा रायपुर और राजनांदगांव में कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे जिसमें छत्तीसगढ़ के गठन की 25वीं वर्षगांठ का प्रतीक रजत महोत्सव समारोह भी शामिल है।
उप राष्ट्रपति को रायपुर पहुंचने पर राजभवन में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया जाएगा। इसके बाद वह नवा रायपुर की सेंद झील में भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम का एयर शो देखेंगे। वर्ष 1996 में बनी सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम अपनी सटीक फ्लाइंग और शानदार हवाई प्रदर्शन के लिए मशहूर है।
उपराष्ट्रपति बुधवार को राजनांदगांव में उदयचल मल्टी-स्पेशियलिटी आई केयर इंस्टीट्यूट का उद्घाटन भी करेंगे।
बाद में वह राजनांदगांव में लखपति दीदी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। वह शाम को नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे और इसके साथ ही उनका दौरा समाप्त हो जायेगा।
रजत महोत्सव छत्तीसगढ़ के गठन की 25वीं वर्षगांठ मनाने के लिए मनाया जा रहा है।

Next Post

छत्तीसगढ़ से पोषक तत्वों वाले चावल की खेप कोस्टारिका रवाना

Tue Nov 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 नवंबर (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की संस्था कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने छत्तीसगढ़ से लैटिन अमेरिकी देश कोस्टारिका के लिए 12 पोषक युक्त चावल की पहली निर्यात खेप भेजी है। एपीडा की यहां मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी […]

You May Like