जुन्नारदेव में 17 हजार गड्ढे खुदवाए, महीने भर बाद भी कटनी के मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी

छिंदवाड़ा। जुन्नारदेव वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने कटनी से आए मजदूरों से गडढे खुदवा लिए। उसके बाद मजदूरों एक महीने निकल जाने के बाद भुगतान नहीं किया है। मजदूर अपनी मजदूरी लेने के लिए उनके चक्कर काट रहे है। उसके बाद भी उन्हें अभी तक उनकी मजदूरी नहीं दी गई है। दरअसल कटनी के तकरीबन दो दर्जन मजदूरों से जुन्नारदेव के चुगनी चौगान में पौधरोपण के लिए 17 हजार गडढे खुदवाना था। इसके लिए वन अमले ने सोनूलाल लोनी से मोबाइल पर बकायदा बातचीत की। उसने 18 रूपए प्रति गडढे के हिसाब से ठेका लिया। बातचीत पूरी होने के बाद कटनी से तकरीबन 24 मजदूर चुगनी चौगान पहुंचे। जहां उन्होंने 8 जनवरी से लेकर 25 जनवरी तक गडढे खोदने का काम पूरा कर किया। जिसका बिल 3 लाख 6 हजार रूपए बना है। काम करने के बाद उन्हें कह दिया गया कि मजदूरी आपके खाते में आ जाएगी। इसके बाद मजदूर अपने गांव कटनी वावस लौट गए। मजदूरों ने मोबाइल पर संपर्क किया, उन्हें तारीख दे दी जाती थी, लेकिन उनके खाते में रुपए नहीं गया। आखिरकार परेशान होकर मजदूर सीधे सोमवार की रात कलेक्ट्रेट आ पहुंचे। जहां उन्होंने सुबह कलेक्टर को आवेदन देकर इस बात की शिकायत की। शिकातय के बाद कलेक्टर ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को फोन पर उनका निराकरण करने निर्देश जारी किए। जिसके बाद जुन्नारदेव से वन अमले के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने मंगलवार की शाम तक रुपए देने का भरोसा दिलाया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक उनके खाते में पैसे नहीं आए थे। शिकायत के दौरान रामगोपाल लोनी, सुभाष लोनी, अक्षय कुमार, रामसुजान, गुल्ली बाई, सविता सहित अन्य मजदूर मौजूद थे। उनके साथ मासूम भी मौजूद थे।

11 हजार बकाया भूगतान भी नही किया

गडढेके साथ साथ वन अमले ने मजदूरों से स्टैकिंग का काम भी करवा लिया। इस काम का 11 हजार रूपए का भुगतान होना था। मजदूरो को यह भुगतान भी नहीं किया गया है। दरअसल मजदूरों से इस कार्य के तहत लकडिय़ों के ढेर एक जैसा कटवाकर और एक ढेर बनवा लिए। गुणवत्ता के आधार पर लकड़ी के ढेर रखे जाते है। यह कार्य डिप्टी रेंजर या रेंजर के निर्देशन में होता है। इससे लकडिय़ों की सुरक्षा, गिनती और नीलामी आसानी से हो जाती है।

Next Post

महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Tue Feb 24 , 2026
भोपाल। बागसेवनियां इलाके में रहने वाली एक 38 वर्षीय महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वह 3 सालों से अपने पति से अलग रह […]

You May Like