हफ्ता वसूली करने वाला गिरोह का सरगना गिरफ्तार, दो साथी अब भी फरार


इंदौर: मानपुर क्षेत्र में व्यापारियों और राहगीरों से हप्ता वसूली कर दहशत फैलाने वाले गिरोह के सरगना संदीप चौहान को मानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वारदात में शामिल उसके दो साथी भूरा और विशाल चौहान अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है.
शनिवार को ग्राम खेडीसिहोद में सावन वास्केल और पूनम भाटिया से तीनों आरोपियों ने अवैध रूप से रुपये की मांग की. विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए दोनों के साथ पत्थरों और डंडों से मारपीट कर दी. आरोपियों ने खुद को इलाके का दबंग बताते हुए धमकी दी कि यहां आने पर हप्ता देना पड़ेगा, नहीं तो जान से मार देंगे. घटना के बाद घायल का मेडिकल परीक्षण कराया और फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी महेंद्र मकाश्रे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सोडल्यापुरा में दबिश देकर गिरोह के सरगना संदीप चौहान को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अब फरार आरोपी भूरा और विशाल चौहान की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Next Post

स्नान यात्रा के बाद 'बीमार' हुए भगवान जगन्नाथ, 15 दिन बंद रहेंगे मंदिर के पट

Mon Jun 29 , 2026
पन्ना, 29 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के पन्ना नगर स्थित ऐतिहासिक श्री जगदीश स्वामी (जगन्नाथ) मंदिर में आज सोमवार को पारंपरिक स्नान यात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक मान्यता के अनुसार पवित्र तीर्थों के सुगंधित जल से स्नान के बाद भगवान जगन्नाथ को लू लग गई […]

You May Like