लगातार हो रही बारिश ने बनाया नया रिकार्ड

जबलपुर। मानसून की शुरूआत से लेकर बीते कुछ दिनों से हो रही झमाझम बारिश तक के बीच में बारिश ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। अभी जुलाई का माह खत्म होने में एक दिन शेष है लेकिन जून-जुलाई के हर साल बारिश के कोटे से करीब 6 इंच ज्यादा पानी अभी तक बरस चुका है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रिमझिम से लेकर मध्यम बारिश ने रिकॉर्ड 749.8 मिलीमीटर (29.5 इंच) पानी बरसा दिया है, जबकि गत वर्ष इस अवधि में 637.3 मिलीमीटर (25.09 इंच) पानी गिरा था।

उधर जून और जुलाई की औसत बारिश की बात करें तो जून माह की औसत बारिश 186.6 मिलीमीटर (8.1 इंच) और जुलाई की औसत बारिश 385.3 मिलीमीटर (15.4 इंच) है। दोनों को मिला दें तो यह आंकड़ा 23.5 इंच होता है, जबकि इस वर्ष अब तक 29.5 इंच पानी गिर चुका है और जुलाई का पूरा एक दिन अभी बाकी है। मौसमविदों की माने तो रिमझिम बारिश का सिलसिला आने वाले कुछ और दिन जारी रहेगा।

खंदारी-परियट जलाशय ओवरफ्लो

कैचमेंट एरिया में बारिश की गतिविधि कम होते ही बरगी डैम में पानी की आवक कम हो गई है। और बरगी बांध का जलस्तर नियंत्रण में हो चुका है। जानकारी के अनुसार लगातार हो रही रिमझिम बारिश से खंदारी और परियट जलाशय ओवरफ्लो हो चुके हैं। जिसकी खूबसूरती निहारने शहरवासी वहां पहुंच रहे हैं।

Next Post

बारना बांध के सभी आठ गेट खुले नदी नाले उफान पर, बाढ़ में फंसे मजदूरों को वन परिसर पहुंचाया गया

Wed Jul 30 , 2025
रायसेन। में 72 घंटे से हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर है जिले की कई तहसीलो में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है नर्मदा नदी का जल स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है पिछले 24 घंटों से बारना बांध के सभी आठ गेट खोल कर 70 हजार […]

You May Like