
जबलपुर। बरगी थाना अंतर्गत हिनौता पिपरिया के जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर बरगी, चरगवॉ एवं भेडाघाट पुलिस ने संयुक्त दबिश दी। 4 जुआडी गिरफ्तार किए गए जबकि नाल काट रहा फड़बाज सत्यम यादव फरार हो गया। मौके से नगद 4 हजार 900 रूपये एवं 3 दुपहिया वाहन जप्त किए गए।
पुलिस ने बताया कि
हिनौता पिपरिया के जंगल में घेरा बनाकर पैसो का दांव लगाकर जुआ खेलते प्रमोद कुमार दुबे निवासी तेवर थाना भेडाघाट, नोनी पटैल निवासी कुगवाँ थाना संजीवनी नगर, अजय कुशवाहा उम्र 31 साल निवासी सरसवा थाना पनागर, प्रदीप यादव निवासी मदर टैरेसा थाना माढौताल को पकड़ा गया है।
