मोरवा छठ घाट पर उतराता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

सिंगरौली: गुरुवार सुबह मोरवा स्थित मढौली छठ घाट पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव नदी में उतरा मिला। नदी किनारे गए स्थानीय लोगों ने शव को देख पुलिस को इसकी सूचना दी। इधर शव मिलने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैली और देखते ही देखते छठ घाट पर भीड़ जुट गई। वहीं मोरवा निरीक्षक द्वारा भेजे गए पुलिस बल ने किसी तरह शव को बाहर निकाला।

पुलिस के मुताबिक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है परंतु स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह व्यक्ति 2 से 3 दिन पूर्व छठ नदी में गिरा होगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक शव किसी मजदूर का हो सकता है। लोगों द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं की शायद शराब के नशे में वह व्यक्ति नदी में गिर गया होगा।

Next Post

कलेक्टर ने की रीवा-सीधी-सिंगरौली रेल लाईन की समीक्षा

Thu Jul 3 , 2025
सीधी:कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने रीवा-सीधी-सिंगरौली रेल लाईन के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि रेलवे तथा राजस्व अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। रेलवे विभाग के अधिकारी कार्यों के प्राथमिकता क्रम को निर्धारित करते हुए राजस्व अधिकारियों के सतत संपर्क में रह कर कार्य मे प्रगति […]

You May Like