बापू भक्तों ने राममंदिर से निकाली हरिनाम प्रभात फेरी

ग्वालियर। संत आशाराम आश्रम ट्रस्ट दिल्ली शाखा ग्वालियर के तत्वाधान में राम मंदिर फाल्के बाजार से भक्तों द्वारा भव्य हरिनाम फेरी आयोजित की गई जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु साधक भक्तों ने हरिनाम के जयकारे लगाते हुए शिंदे की छावनी, महल गेट जयेंद्रगंज ओल्ड हाइग्कोर्ट, पाटनकर बाजार, राम मंदिर फाल्के बाजार को हरिरस से सराबोर कर दिया। गुरुदेव की अमृत वाणी ऋषि प्रसाद सत साहित्य को हजारों परिवारों में पहुंचा कर स्वयं को धन्य किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने दी। हरिनाम प्रभात फेरी में श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ, महिला उत्थान मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

ख्वाजा खानून के उर्स में आयोजित हुआ राष्ट्रीय सेमिनार

Wed Oct 22 , 2025
ग्वालियर। सूफी संतों की शिक्षाओं ने समाज में जाति पांति ऊंच नीच छोटा बड़ा गरीब अमीर के भेद को मिटाकर समरसता और आपसी प्रेम और सदभाव क़ायम करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। आवश्यकता है कि हम सूफी संतों के बताए मार्ग पर चलते हुए शोषित पीड़ित मानवता की सेवा […]

You May Like

Play sound