रक्षाबंधन से पहले छतरपुर में सजा सेल बाजार, 10 से 1000 रुपये तक का सामान उपलब्ध

छतरपुर। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए छतरपुर में सेल बाजार सज गया है, जहां शहर ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। बाजार में कम कीमत पर विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध होने से ग्राहकों को एक ही स्थान पर कई विकल्प मिल रहे हैं। यह सेल बाजार रक्षाबंधन तक संचालित होगा।

बाजार में 10 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक की कीमत में जूते-चप्पल, बैग, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, टी-शर्ट, शर्ट, लोअर, कुर्ते, बेडशीट, तौलिया और अन्य घरेलू उपयोग का सामान उपलब्ध है। व्यापारियों का दावा है कि ग्राहकों को कम कीमत में अच्छी गुणवत्ता का सामान मिल रहा है, जिससे बाजार में लगातार भीड़ बनी हुई है।

सेल बाजार में मध्य प्रदेश के साथ अन्य राज्यों से आए व्यापारी भी अपनी दुकानें लगाए हुए हैं। रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए यह बाजार लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। कम बजट में अधिक खरीदारी का अवसर मिलने से ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

Next Post

डेढ़ वर्ष बाद दिव्यांग बालक का परिवार से हुआ पुनर्मिलन

Thu Jul 23 , 2026
सतना :यह कहानी एक ऐसे मानसिक रूप से दिव्यांग बालक की है जो अपने परिवार से बिछड़ गया था और लंबे समय तक उसकी पहचान एवं परिवार की खोज एक बड़ी चुनौती बनी रही। अंततः महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल कल्याण समिति एवं संबंधित संस्थाओं के समन्वित प्रयासों से […]

You May Like