
जबलपुर। दुर्गोत्सव को लेकर पूरे देश में संस्कारधानी की अलग पहचान है, जिसको लेकर पुलिस, प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड आ गया है। सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाएं चाक चौबंध कर दी गई है। नवरात्र में डेढ़ हजार से अधिक के फोर्स पर सुरक्षा का जिम्मा है। जवानों के साथ 70 अधिकारियों की भी तैनाती कर दी गई है जिसमें एएसपी, डीएसपी, थाना प्रभारियों की भी तैनाती की गई है। पर्व के दौरान संवदेनशील क्षेत्रों जैसे कोतवाली, हनुमानताल, लार्डगंज, गोहलपुर, ओमती समेत अन्य में सुरक्षा का सख्त पहरा बढ़ा दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है। सादे कपड़ों में भी पुलिस फोर्स की तैनाती हुई है। इसके अलावा सीसीटीव्ही कैमरों के जरिए भी निगरानी की जा रही है। शहर का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर कठोर कार्यवाही की तैयारी कर ली गई है। जिला फोर्स के साथ बाहर से भी पुलिस बल बुलाया गया है।
