रेत से भरे हाइवा ने एक्टिवा को रौंदा, एक युवक की मौत, दो घायल

जबलपुर: मदन महल फ्लाईओवर पर आज तेज रफ्तार रेत से भरे हाइवा ने एक्टिवा सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर चीख-पुकार मच गई थी। सूचना मिलते ही गढ़ा पुलिस मौके पर पहुंची और एफआईआर दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लटकारी का पड़ाव फूलमंडी, लार्डगंज निवासी 22 वर्षीय शरद उर्फ बड्डू बर्मन ने बताया कि वह प्राईवेट काम करता है।

आज तड़के लगभग 3:30 बजे वह अपने दोस्त अंकित झारिया और अमन केशरवानी के साथ अमन की बुआ के घर देवताल जा रहा था। तीनों दोस्त अमन की एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 जेड क्यू 9684 पर सवार थे। एक्टिवा को अमन खुद चला रहा था, जबकि शरद और अंकित पीछे बैठे हुए थे। जैसे ही उनकी एक्टिवा मदन महल फ्लाईओवर के ऊपर रोटरी पार कर आगे बढ़ी, तभी सामने से आ रहे एक रेत से भरे हाइवा के चालक ने अपने वाहन को बेहद तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए एक्टिवा को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों दोस्त एक्टिवा समेत सड़क पर दूर जा गिरे। इस दर्दनाक हादसे में एक्टिवा चला रहे अमन केशरवानी (26) के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठे शरद के सिर में गंभीर चोट आई है और अंकित के बाएं हाथ का अंगूठा पूरी तरह जख्मी हो गया है।

Next Post

मुरैना में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद परिजनों का हंगामा, हाईवे जाम

Fri Oct 16 , 2026
मुरैना: मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के छौंदा पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन युवक को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। हादसे में युवक की मौके […]

You May Like

Play sound