रीवा: अमहिया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के फरार आरोपी अभिषेक सिंह (21 वर्ष), निवासी उपरहटी, रीवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने अपने साथी अभिनव अग्निहोत्री और राज निषाद समेत अन्य के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते फरियादी सत्यम साहू पर शिल्पी प्लाजा के सामने चाकू से हमला किया था।
घटना में फरियादी को गले और सीने में गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को पकड़ लिया था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देशन में, थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल और टीम के सहयोग से की गई।
