सोशल मीडिया की पहल लाई रंग: प्रधान आरक्षक ने जरूरतमंद युवती को किया रक्तदान

दमोह। जिला अस्पताल में भर्ती 23 वर्षीय पूजा नामक युवती को ओ पॉजिटिव ब्लड की अति आवश्यकता होने पर सोशल मीडिया पर की गई अपील रंग लाई.सूचना मिलते ही थाना नोहटा में पदस्थ प्रधान आरक्षक प्रवीण सेन तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और रक्तदान कर मरीज की जान बचाने में मदद की.परिजनों ने बताया कि अचानक ब्लड की जरूरत पड़ने पर वे परेशान हो गए थे। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी शेयर की गई, जिसके बाद प्रधान आरक्षक प्रवीण सेन आगे आए.रक्तदान के बाद मरीज के परिजनों ने प्रधान आरक्षक का आभार जताया. अस्पताल प्रबंधन ने भी प्रवीण सेन की इस पहल की सराहना की.यह घटना बताती है कि सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग और पुलिस की संवेदनशीलता कैसे किसी जरूरतमंद की जान बचा सकती है.

Next Post

बाइक सवार परिवार को टक्कर मारने के बाद सोने की चेन-मंगलसूत्र झपटा, क्वारी नदी पुल पर नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat Jun 6 , 2026
श्योपुर। विजयपुर थाना क्षेत्र में कार सवार युवकों ने पहले बाइक सवार परिवार को टक्कर मारी, फिर कट्टे के दम पर मारपीट की और महिला के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों को […]

You May Like