मां की डांट से आहत युवक ने खेत में लगाई फांसी

छतरपुर। जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र में एक युवक ने मां की डांट से आहत होकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, मातगुवां निवासी रामकिशोर राजपूत को उनकी मां ने सुबह डांटा था। इसके बाद वह खेत पर गया और वहां पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम किया गया है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों के मुताबिक युवक अचानक घर से खेत की ओर गया था। परिवारजन को इस तरह के कदम की उम्मीद नहीं थी। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Next Post

चंद्रभाग मार्ग पर रास्ते बंद होने से व्यापार हो गया ठप

Wed Sep 24 , 2025
इंदौर:जूनी इंदौर क्षेत्र के चंद्रभागा मार्ग पर सड़क और नाला निर्माण कार्य चल रहा है. यह मार्ग पहले से ही संकरा था और यातायात जाम की समस्या बनी रहती थी. मार्ग से सटे 15 फीट गहरे नाले की वर्षों से सफाई और रखरखाव न होने से बरसात में जलभराव की […]

You May Like