
जबलपुर। विकलांग छात्र शैतान सिंह के साथ 1, 41000 का सायबर फ्राड करके ठगी की गई।
छात्र द्वारा मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब म.प्र. छात्र संघ ने सायबर ठगों को गिरफ्तार कर पीड़ित छात्र को न्याय दिलाकर उसकी राशि वापिस दिलाने की मांग पुलिस अधीक्षक से की, साथ ही कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
