रेलवे प्लेटफॉर्म पर हथियारों की खेप के साथ दो गिरफ्तार

इंदौर: रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत जीआरपी रतलाम ने रेलवे प्लेटफॉर्म से अवैध हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी है. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से धारदार चाकू, तलवार, गुप्ती और पंच सहित 25 हजार से अधिक कीमत के हथियार जब्त किए हैं.
पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर संतोष कोरी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा पाठक सोनी व उप पुलिस अधीक्षक ज्योति शर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई.

रेलवे स्टेशन परिसर में गश्त के दौरान एएसआई नौशाद खान को सूचना मिली थी कि प्लेटफॉर्म नंबर 4 की प्रीमियम पार्किंग में एक संदिग्ध युवक हथियारों से भरा झोला लिए खड़ा है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक मोतीराम चौधरी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के युवक को हिरासत में लिया. पूछताछ में उसकी पहचान जसप्रीत सिंह पिता स्व. अंग्रेज सिंह 20 वर्ष, निवासी माड़ी कम्बोक, जिला तरनतारन पंजाब के रूप में हुई. जब उसके झोले की तलाशी ली गई, तो पुलिस टीम भी चौंक गई.

आरोपियों के कब्जे से 25 नग खटकेदार चाकू, 7 धारदार तलवार म्यान सहित, 5 गुप्ती काले कवर में पैक और 6 नग लोहे व बीड़ के पंच जब्त की जिनकी कीमत 25,300 आंकी गई है. जीआरपी रतलाम ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है. जसप्रीत सिंह ने पूछताछ में खुलासा किया कि ये सभी हथियार वह अमृतसर से खरीदकर बलदेव सिंह नामक व्यक्ति को देने आया था, जो रतलाम में जूते-चप्पल की दुकान चलाता है. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बलदेव सिंह पिता गुरुवचन सिंह 38 वर्ष, निवासी माड़ी कम्बोक, जिला तरनतारन पंजाब को भी गिरफ्तार कर लिया.

पंजाब से मंगवाककर बेचता था
बलदेव सिंह ने स्वीकार किया कि वह ये अवैध हथियार पंजाब से सस्ते दामों में मंगवाकर रतलाम व आसपास ऊंचे दामों में बेचता था. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है.

Next Post

मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पिटाई

Thu Jul 31 , 2025
छतरपुर। चौक बाजार में बीती शाम एक युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में लोगों ने पकड़कर पीट दिया। घटना का वीडियो बुधवार को सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी की पहचान राममिलन मिश्रा के रूप में हुई है, जो गौर गांव का […]

You May Like

Play sound