80 जवानों के साथ ईरानी डेरा में पुलिस का छापा

भोपाल।शहर में पुलिस ने 80 जवानों के साथ ईरानी डेरा में छापामार कार्रवाई की. यह कार्रवाई लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक गैंग के आरोपी की तलाशी को लेकर की गई. मिली जानकारी के अनुसार ईरानी गैंग का सरगना आबिद अली उर्फ़ राजू ईरानी भोपाल से जुड़ा है. अमन कॉलोनी निवासी राजू ईरानी देशभर में लूट करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड भी बताया जा रहा है. आरोपी राजू पुलिस और सीबीआई अधिकारी बनकर लूट की घटना को अंजाम देता है. उसपर अब तक 20 से ज़्यादा केस दर्ज किए जा चुके हैं. 2006 में भोपाल के निशातपुरा थाने में पहला मामला सामने आऩे के बाद केस दर्ज किया गया था. मप्र के अलावा उस पर महाराष्ट्र में भी केस दर्ज है. राजू की तलाश तीन राज्यों की पुलिस 2 साल से कर रही है. अब राजू के फर्जी पासपोर्ट से ईरान भागने और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं. आरोपी को पकड़ने के लिए भोपाल में पुलिस ने छापा मारा. स्थानीय लोग का यह भी कहना है कि डेरों में बिना वैध दस्तावेज के कई परिवार सालों से यहां रह रहे हैं. उनकी नागरिकता को लेकर सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों को पुलिस ने चेताया है कि “बाहरी ईरानियों को शरण न दी जाए.

Next Post

स्नेह और सेवा का संगम: अजय सिंह ने मनाया जन्मदिन, समर्थकों की जुटी भीड़

Tue Sep 23 , 2025
भोपाल। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आज भोपाल में अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए प्रदेश भर से बड़ी संख्या में उनके समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ता तथा स्नेहीजन भोपाल पहुंचे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा विधायक सुरेंद्र पटवा ने उनके निवास पहुंचकर […]

You May Like