पुणे में भीषण दुर्घटना में आठ लोगों की मौत, 13 घायल

पुणे, (वार्ता) महाराष्ट्र में पुणे के नवले ब्रिज इलाके में गुरुवार को आठ वाहनों की भीषण टक्कर में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस नियंत्रण कक्ष ने पुष्टि की है कि अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है और 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

घायलों को पुणे के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी ससून अस्पताल लाया गया है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सिंहगढ़ पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में, हाईवे पर सेल्फी पॉइंट पर हुई। पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार और पुलिस उपायुक्त घटनास्थल पर पहुँचे।

 

Next Post

मिलावटी शराब का बड़ा ठिकाने का भंडाफोड़

Fri Nov 14 , 2025
श्रीगंगानगर, (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के हिंदूमलकोट थाना क्षेत्र में पाकिस्तान सीमा के निकट स्थित गांव फतूही में आबकारी विभाग ने गुरुवार को मिलावटी शराब बनाने के एक अवैध ठिकाने का भंडाफोड़ किया। कार्यवाहक जिला आबकारी अधिकारी एच.आर. राठौड ने बताया कि छापेमारी के दौरान मुकेश भांभू नामक व्यक्ति […]

You May Like