जहां दिखाया खौफ वहां हाथ जोड़ गिड़गिड़ाकर मांगी माफी

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत न्यू शोभापुर में छह जून को बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाते हुए बिल्डर को धमकाते हुए पांच लाख रूपए की अड़ीबाजी मांगते हुए ऑफिस में तोडफ़ोड़ कर दहशत फैलाई थी। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका जुलूस उसी क्षेत्र से निकाला जहां उसने दहशत फैलाई थी। बदमाश की ऐसी हेकड़ी निकाली गई कि वह रहवासियों से हाथ जोडक़र गिड़गिड़ाते हुए कहते नजर आया कि वह अब सुधर जायेगा बदमाशी नहीं करेगा।

विदित हो कि न्यू शोभापुर निवासी निशांत सिंह ठाकुर कन्स्ट्रक्शन का काम करते हैं। न्यू शोभापुर में ही उनका ऑफिस हैं। छह जून की आफिस में प्रवीण रजक, देबू अन्ना पहुंचे थे और पांच लाख रूपये की रंगदारी मांगने लगे थे। मना करने पर धमकी देने के साथ तोडफ़ोड़ की थी साथ ही जान से मारने की धमकी दी।
घेराबंदी देख गिरा, हुआ घायल
पुलिस ने बीती रात अंडरब्रिज के पास घेराबंदी की जिसे देखकर प्रवीण रजक भागने लगा और गिर गया जिससे घायल हो गया, उसके हाथ में चोटें आई। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायालय में पेश करने के पहले पुलिस ने उसका जुलूस निकाला। इस दौरान वह हाथ जोडक़र दुकानदारों और नागरिकों से माफी मांगता नजर आया और कह रहा था कि अब बदमाशी नहीं करूंगा। 25 वर्षीय प्रवीण रजक पर मारपीट, जबरन वसूली, शराबखोरी, राहगीरों से छीनाझपटी और चाकू की नोंक पर धमकाने जैसे कई अपराध दर्ज है। प्रकरण में फरार देबू अन्ना फरार है जिसकी तलाश जारी है।

Next Post

नेपाली ने फर्जीवाड़ा कर मतदाता सूची में दर्ज कराया नाम, पासपोर्ट बनवाया

Thu Jul 10 , 2025
जबलपुर: एक नेपाली ने शहर में रहते हुए फर्जीवाड़ा करने के बाद केन्ट विधानसभा से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया, इतना ही नहीं गड़बड़झाला करते हुए पासपोर्ट भी बनवाया। इसके बाद वह जब भारत से भागने की फिराक मेें था तभी जांच के दौरान एयरपोर्ट पर उसे […]

You May Like