पपनास नदी में डूबे बच्चे का मिला शव 

सीहोर. आष्टा थाना क्षेत्र के हर्राजखेड़ी में अनंत चतुर्दशी के दिन प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान पपनास नदी में डूबे बच्चे का शव मिल गया है. जिसे बाहर निकालकर पीएम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया. पुलिस के अनुसार हर्राजखेड़ी निवासी बंटी (10) पिता राजेश मालवीय अपने साथ आयुष और जिराफ मालवीय के साथ पपनास नदी में प्रतिमा विसर्जन करने गया था. नदी में पानी अधिक होने से वहां पहले से तैनात चौकीदार मानसिंह ने तीनों बच्चों को वापस घर लौटा दिया, लेकिन यह बच्चे दूसरी प्रतिमा लेकर आ रहे बड़े लोगों के साथ वापस पपनास नदी तक पहुंच गए थे. कोई नहीं देखे उससे पहले ही नदी में उतर गए और कीचड़ में फिसलकर गहरे पानी में जाने से डूबने लगे. चौकीदार की नजर पड़ी तो वह खुद नदी में बचाने कूद पड़ा. उसने आयुष और जिराफ को बचा लिया पर बंटी डूब गया. जिसका सर्चिंग में रविवार शाम को शव मिला. सोमवार को आष्टा अस्पताल में पीएम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया. पुलिस मर्ग दर्ज कर जांच में जुटी है. इस घटना से गांव में शोक बना है.

Next Post

गोंगपा का प्रदर्शन, आदिवासियों पर दर्ज झूठे केस वापस लेने की मांग

Mon Sep 8 , 2025
उमरिया। वन विभाग द्वारा निर्दोष आदिवासियों पर झूठे प्रकरण दर्ज कर जेल भेजे जाने के विरोध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) ने सोमवार को पनपथा स्थित एसडीओ कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। गोंगपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि आदिवासियों पर […]

You May Like