आज रात… इंदौर फिर बनेगा रोशनी, आस्था और परंपरा का शहर

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर आज इंदौर की सड़कों पर निकलेगा वर्षों पुरानी परंपरा का झिलमिलाता झांकियों का कारवा शहर की विभिन्न मिलों में तैयार की गई भव्य झांकियां अब पूरी तरह सजकर तैयार हैं।रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट और धार्मिक-सामाजिक संदेशों से सजी ये झांकियां रात में शहर की सड़कों को रोशन करेंगी।

इन मनमोहक झांकियों को देखने के लिए इंदौर ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।रातभर चलने वाला यह झिलमिलाता कारवां एक बार फिर याद दिलाएगा कि इंदौर की झांकी परंपरा आज भी उतनी ही जीवंत है।

Next Post

शहर काजी बनने के लिए फर्जी दस्तावेजों का लिया था सहारा, केस दर्ज

Fri Sep 25 , 2026
इंदौर. सांवेर में शहर काजी का पद हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेजों और कथित तौर पर न्यायालयीन आदेशों के दुरुपयोग का मामला सामने आया है. एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने वास्तविक तथ्यों को छिपाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और इन्हीं के आधार पर खुद को सांवेर का […]

You May Like