फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम में हुआ व्याख्यान

ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय एवं रिसर्च सेंटर, ग्वालियर तथा महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय के मध्य फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत “व्यावसायिक नैतिकता : ईमानदारी, उत्तरदायित्व एवं कार्यस्थल मूल्यों का संरक्षण” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम डॉ. नीति पाण्डेय, प्राचार्य, माधव विधि महाविद्यालय ग्वालियर के मार्गदर्शन में हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कु. सोनाली दुबे, सहायक प्राध्यापक, माधव विधि महाविद्यालय उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने व्याख्यान में व्यावसायिक नैतिकता के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्तमान समय में सफलता प्राप्त करने के लिए केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि ईमानदारी, उत्तरदायित्व, नैतिक मूल्यों एवं कार्य के प्रति समर्पण की भावना भी अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन एवं कार्यक्षेत्र में नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने विषय पर विचार-विमर्श किया।

Next Post

ट्रक को कंटेनर ने पीछे से मारी टक्कर, दोनों के चालकों की मौत

Tue May 19 , 2026
मंडला। मंडला-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 मार्ग में मंगलवार तड़के एक ट्रक और कंटेनर के बीच हुई भीषण भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालकों की दर्दनाक मौत हो गई। टिकरिया थाना प्रभारी प्रदीप पांडे ने बताया कि दुर्घटना मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे की है। ट्रक क्रमांक सीजी 22 जे 6075 […]

You May Like