छात्रावास के बच्चों की तबियत फिर ख़राब, 12 बच्चों को अस्पताल लाया गया 

आलीराजपुर। समीपस्थ जोबट के ग्राम जाली के बालक छात्रावास में रहने वाले बच्चों की तबियत अचानक खराब हो गई। करीब 12 बच्चे बीमार हुए हैं। बताया जा रहा है की बच्चों को घबराहट हो रही थी। बच्चे बीमारी से तड़प रहे थे। हालांकि बाद में उन्हें इलाज के लिए जोबट के शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां बच्चों का उपचार किया जा रहा है।

इससे पहले भी जिले के कई हॉस्टल में फूड पाइजनिंग के कारण बच्चों को अस्पताल लाया गया हैं, लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से पालक चिंतित हैं।

अस्पताल में एसडीएम वीरेंद्र सिंह, एसडीओपी रविन्द्र राठी, टीआई विजय वास्कले और बीईओ प्रताप डावर भी पहुंचे। एसडीएम बघेल का कहना है सभी बच्चे डॉक्टरों की देखरेख में है और उनकी स्थिति ठीक है।

Next Post

सिंगरौली में संतोष वर्मा के बयान का विरोध तेज, सर्व समाज ने कोतवाली में धरना देकर की एफआईआर की मांग

Wed Nov 26 , 2025
सिंगरौली। भोपाल में आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर दिए कथित विवादित बयान का विरोध अब सिंगरौली तक पहुंच गया है। आज दिन बुधवार को सर्व ब्राह्मण समाज सहित अन्य कई संगठनों ने बैढ़न कोतवाली पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने थाना परिसर में धरना देते […]

You May Like